सभी सरकारी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को कैशलेश सुविधा प्रदान किए जाने पर सरकार का किया धन्यवाद

बनीकोडर बाराबंकी, सभी सरकारी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को कैशलेश सुविधा प्रदान किए जाने पर शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त कर रहे हैं।इस योजना का लाभ पाने वाले शिक्षकों से बात कर जमीनी हकीक़त जानने के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय लालपुर राजपुर बनीकोडर पहुंचकर कैशलेश योजना के बारे में पूछा जिला मीडिया प्रभारी अनुदेशक संघ राजीव कुमार साहू ने बताया कि कैशलेश सुविधा मिल जाने से हमारे साथ साथ परिवार को बहुत राहत देने का काम किया है।अभी तक कम मानदेय मिलने पर अच्छा इलाज नहीं करा पाते थे।अब कैशलेश सुविधा मिलने पर पांच लाख तक का इलाज सरकारी व प्राइवेट हॉस्पिटल में कराया जा सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने हम सभी की पीड़ा को समझा इसके लिए दिल से धन्यवाद ज्ञापित करते है।इसी कड़ी में ब्लॉक अध्यक्ष अनुदेशक संघ अंकित तिवारी ने भी सरकार द्वारा कैशलेश योजना की सराहना की।इससे परिवारिक सदस्यों का उचित इलाज कराया जाने में मदद करेगी।अभी तक यह लाभ आयुष्मान कार्ड वाले लाभ पा रहे थे। विद्यालय के सभी रसोइयों ने सरकार का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!