रामनगर में शुक्रवार को एस आई आर पुनरीक्षण से संबंधित प्रारूप 6 एवं प्रारूप 7 भरा गया
बाराबंकी जनपद के नगर पंचायत रामनगर में शुक्रवार को एस आई आर पुनरीक्षण से संबंधित प्रारूप 6 एवं प्रारूप 7 को भरकर सभी बी एल ओ के जरिए नगर के सभी वोटरों के कार्यों का निस्तारण चेयरमैन संघ के अध्यक्ष रामशरण पाठक के निज निवास पर किया गया। एस आई आर पुनरीक्षण के कार्य को सम्पन्न करने के लिए नगर अध्यक्ष रामशरण पाठक द्वारा अथक प्रयास निरंतर किया जा रहा है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची में सभी पात्र मतदाताओं के नाम सूची में अवश्य शामिल किए जाएं। इस दौरान बीएलओ ने लोगों को मतदाता सूची से नाम जुड़वाने अथवा हटवाने या संसोधित करने की प्रक्रिया भी समझाई निरीक्षण और नामावली पठन के दौरान नगर के बड़ी संख्या में लोगों ने निर्वाचन कार्य के आयोजन में काफी रूचि दिखाई। साथ ही नगर अध्यक्ष ने लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय ढंग से भाग लेने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष सिंह , पूर्व सभासद दया शंकर तिवारी , समाज सेवी कमलेश पांडे , अमरेश तिवारी पुजारी , पवन ओझा सहित नगर के बड़ी संख्या गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
