राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रीराम अभिलाष स्मारक इंटर कॉलेज ने श्रद्धांजलि

बनीकोडर बाराबंकी स्वतंत्रता संग्राम के नायक दार्शनिक अहिंसा की पुजारी भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रीराम अभिलाष स्मारक इंटर कॉलेज चौरी अलादादपुर बनीकोडर रामसनेहीघाट में विद्यालय के संचालक तेज कुमार उपाध्याय व प्रधानाचार्य उमाशंकर शुक्ल शहीद दिवस के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी वित्तविहीन माध्यमिकशिक्षक महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष तेज कुमार उपाध्याय ने मोहनदास करमचंद गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गांधी जी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में पूरे भारत में मनाई जाती है गांधी जी की उच्च शिक्षा इंग्लैंड से हुई वकालत पास करने के बाद मुंबई उच्च न्यायालय में वकालत किया वकालत के दौरान एक मुकदमे की पैरवी के लिए दक्षिण अफ्रीका जाना पड़ा दक्षिण अफ्रीका में काले गोरे का भेद था वहां उन्होंने गोरे वाले रेल के डिब्बे में बैठ गए तो अंग्रेजों ने उनको डिब्बे से उठाकर प्लेटफार्म पर फेंक दिया यह घटना उनके हृदय को झकझोर दिया वहीं से गांधी जी ने दृढ़ निश्चय किया कि अब भारत से भी अंग्रेजों को भगाना है तभी से उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ असहयोग आंदोलन रौलक एक्ट का विरोध गांधी इरविन समझौता भारत छोड़ो आंदोलन करो या मरो का नारा देश को आजाद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई 30 जनवरी सन 1948 को दिल्ली के बिरला हाउस में एक भरी सभा में नाथूराम गोडसे ने अहिंसा के पुजारी को गोली मार कर उनकी हत्या कर दी भारत सरकार ने राष्ट्रपिता की पदवी देकर नोटों पर उनका फोटो छापने का निर्णय लिया और तभी से आज तक उनकी पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है इस अवसर पर परमानंद तिवारी सुनील कुमार संत शरण श्रीवास्तव दिनेश पप्पू पूजा जी दिव्यांशी पल्लवी पांडे मुस्कान पांडे स्नेहा विनीता जी तथा विद्यालय के सभी छात्राएं उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!