बाराबंकी गांधी भवन बाराबकी में गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट के तत्वाधान में पण्डित राजनाथ शर्मा जी के द्वारा और उमेर किदवई जी की अध्यक्षता में आयोजित महात्मा गांधी स्मृति व्याख्यान कार्यक्रम में उपस्थित होकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप जी ने सर्व प्रथम गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।साथ उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया,उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी आरती चन्दन कर नमन करते हुए महात्मा गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी जी ने देश के लिए पूरा जीवन त्याग दिया एक लाठी एक धोती के सहारे अंग्रेजों को सोचने पर मजबूर कर दिया आंदोलन को अंजाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी उन्होंने अपनी शिक्षा और काबिलियत के बदौलत अंग्रेजों को देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया था।मेरी युवाओं से अपील की अपने पूर्वजों के जीवन को पढ़े जिससे अच्छे विचार निकल कर आते हैं मै आज के दिन उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।
पूर्व मंत्री जी ने राहुल देव जी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उमेर किदवई जी ने पूर्व मंत्री जी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।सभी अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद लोगों में मुख्य वक्ता के रूप में श्री राहुल देव जी वरिष्ठ पत्रकार,श्री शीतल पी सिंह जी वरिष्ठ पत्रकार,अनिल त्रिपाठी जी,धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव जी,सलाउद्दीन किदवई जी,शिवशंकर शुक्ला,विजय सिंह मुन्ना,हुमायूं नईम खान,हशमत अली गुड्डू,दीपक मिश्रा जी,अशोक शुक्ला,ज्ञान सिंह यादव,पटेश्वरी प्रसाद,आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।
