वेतन भुगतान में देरी पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने उठाई आवाज

वेतन भुगतान में देरी पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने उठाई आवाज
बाराबंकी।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद बाराबंकी ने जनवरी 2026 माह के वेतन भुगतान में हो रही देरी को लेकर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया है। संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार सिंह ने इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला लेखाधिकारी (बेसिक) को पत्र भेजकर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।
पत्र में बताया गया है कि राज्य कर्मचारियों से मानव संपदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति का विवरण दर्ज कराए जाने के संबंध में मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्देश जारी किए गए थे। उक्त निर्देशों के क्रम में लगभग 47816 कार्मिकों का संपत्ति विवरण दर्ज न होने के कारण वेतन भुगतान बाधित होने की स्थिति बनी हुई है।
संघ का कहना है कि परिषदीय शिक्षक इस श्रेणी में नहीं आते हैं तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा इस विषय में कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश भी प्रसारित नहीं किया गया है, जिससे शिक्षकों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि शिक्षकों के वेतन का समय से भुगतान सुनिश्चित कराने हेतु तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जाए, ताकि शिक्षकों को अनावश्यक मानसिक और आर्थिक परेशानी से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!