स्मृतिशेष माता श्रीमती फूलमती सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया

बनीकोडर बाराबंकी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण पुष्पांजलि कार्यक्रम एवं भंडारे का आयोजन
बंदी का पुरवा स्थित JBS इंस्टीट्यूट में स्मृतिशेष माता श्रीमती फूलमती सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के संरक्षक एवं संस्थापक व सदस्य विधानपरिषद श्री अंगद कुमार सिंह एवं प्रबंधक महोदया श्रीमती पूनम सिंह जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों के अंतर्गत सुंदरकांड का पाठ एवं हवन संपन्न हुआ, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बन गया। इसके उपरांत विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनकी सभी उपस्थित जनों ने सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिवानी, मनीषा, शालू, मानसी एवं आकांक्षा सहित अन्य मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
पुण्यतिथि के अवसर पर संस्थान परिसर में भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं क्षेत्रीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस कार्यक्रम में हरख ब्लॉक प्रमुख श्री रवि रावत जी, युग निर्माण इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री परिपूर्णा नंद जी सहित अनेक गणमान्य अतिथि, शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने स्मृतिशेष माता श्रीमती फूलमती सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संस्कारों एवं समाज के प्रति योगदान को स्मरण किया।
अंत में संस्थान परिवार की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!