महादेवा मेले को लेकर दुकानदारों के साथ प्रशासन ने की बैठक दी शख्त हिदायत

बाराबंकी जनपद के तहसील रामनगर स्थित पौराणिक तीर्थ सुप्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव में तहसीलदार विपुल कुमार सिंह थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने पुलिस चौकी महादेव में दुकानदारों के साथ बैठक की। इस बैठक में सभी लोगों को अपनी-आप ने जिम्मेदारी के सजक रहने की हिदायत दी गई। की सभी दुकानदार अपनी दुकान के सामने रेट लिस्ट अवश्य लगे जिससे किसी भी वस्तु को लेकर कोई विवाद ना हो। साथ ही सभी दुकानदार अपना आधार कार्ड फोटो मोबाइल नंबर एवं दुकान का नाम प्रशासन के पास जमा करें। बिना लाइसेंस के कोई भी दुकान क्षेत्र में नहीं लगाई जाएगी। प्रशासन ने साफ सफाई पर विशेष जोर देते हुए कहा की दुकान के सामने डस्टबिन अवश्य रखा जाए। और पूरे मेला क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। साथ ही साथ ही यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। सड़क पर खाने-पीने की वस्तुओं में रंग या केमिकल के प्रयोग पर रोक लगाई गई। थाली का रेट ₹100 समोसा ₹10 चाय ₹10 सहित सभी वस्तुओं को उचित मूल्य पर बिक्री करें। थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने दुकानदारों से किसी भी तरह का संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। इस आयोजनमें ग्राम प्रधान अजय कुमार तिवारी कानून को ओमप्रकाश लेखपाल नूर मोहम्मद लेखपाल गुरशरण निरीक्षक सुभाष यादव निरीक्षक अजय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में राजस्व कर्मी व पुलिसकर्मी क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!