खेत में जानवरों से बचाव के लिए लगाई गई झटका मशीन से करंट लगने पर किसान की दर्दनाक मौत
बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र के दनियालपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब खेत में काम कर रहे किसान की झटका मशीन में उतरे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई बताया जा रहा है कि किसान रोज़ की तरह खेत में काम कर रहा था तभी मशीन में अचानक करंट दौड़ गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया
परिजनों ने आनन-फानन में बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया गांव में मातम पसरा है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है
खेतों में काम करते समय बिजली उपकरणों से सावधानी बेहद जरूरी है।
ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
