समाज के असली हीरो सम्मानित – पत्रकारों ने थामा समाजसेवियों का हाथ, राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ जिला इकाई का जोरदार स्वागत

समाज के असली हीरो सम्मानित – पत्रकारों ने थामा समाजसेवियों का हाथ,
राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ जिला इकाई का जोरदार स्वागत



बाराबंकी:राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ की बाराबंकी जिला इकाई द्वारा आयोजित सम्मान समारोह एक यादगार और प्रेरणादायक आयोजन साबित हुआ। गरिमामय माहौल में संपन्न इस कार्यक्रम ने न केवल समाजसेवियों को सम्मानित किया, बल्कि पत्रकारिता की गरिमा और जिम्मेदारी पर भी सशक्त संदेश दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश सचिव सगीर अमान उल्लाह अयोध्या मंडल के अध्यक्ष साहब अनवर अल्वी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा ने मंच से पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा,आप लोग कलम के सिपाही हैं। इसी तरह सच लिखते रहिए। अगर आपकी कलम में कभी स्याही कम पड़ जाए, तो नरेन्द्र वर्मा अपने काले कोट की स्याही देने के लिए 24 घंटे तैयार है।”उनके इस बयान पर पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।उन्होंने यह भी कहा कि जहां भी पत्रकारों को जरूरत पड़ेगी, उनकी पूरी टीम उनके साथ खड़ी नजर आएगी।प्रदेश सचिव सगीर अमान उल्लाह ने बाराबंकी की नई इकाई का स्वागत करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले नायकों को सम्मानित करना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। मुख्य अतिथि समाजसेवी मुबश्शिर, ने कहा कि जहां भी पत्रकार को हमारी जरूरत होगी हम हमेशा उनके साथ खड़े आज जो हमें बड़ी आसानी से खबरें देखने को पढ़ने तो मिल जाती है यह पत्रकारों की रात दिन की मेहनत है मौसम कोई भी हो वह अपनी ड्यूटी बखूबी निभाते हैं और छोटी बड़ी खबरें हम तक पहुंचाते हैं मैं बहुत खुश नसीब हूं कितने बड़े मंच पर आने और बोलने का मौका मिला में राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ की जिला इकाई को मुबारक बाद देता हूं विशिष्ट अतिथि जिला बार महामंत्री रामराज यादव, जिला यातायात प्रभारी रामयतन यादव और समाजसेवी मो. उमैर की गरिमामय उपस्थिति रही।जिला प्रभारी ऋषभ सैनी ने बताया कि विराज शर्मा और अब्दुल्ला सिद्दकी बेसहारा घायल जानवरों और जरूरतमंदों का निःशुल्क इलाज कराते हैं, वहीं “उम्मीद की थाली” अभियान के माध्यम से युवा शिवम और उनकी टीम गरीबों को नियमित भोजन उपलब्ध करा रही है। इन सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इसके अलावा हाईकोर्ट अधिवक्ता जेपी यादव, जो गरीबों को मुफ्त कानूनी सहायता देते हैं, और किसान नेता निहाल सिद्दकी, जो समाजहित के मुद्दों को लगातार उठाते हैं, को भी सम्मानित किया गया।प्रदेश सचिव ने जिला प्रभारी ऋषभ सैनी, जिलाध्यक्ष मो. अहमद, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अरशद जमाल, जिला महामंत्री योगेश मौर्य, जिला मीडिया प्रभारी उस्मान चौधरी और जिला उपाध्यक्ष बलवंत सिंह, ताज बाबा सभासद, आदिल अंसारी सभासद मो नईम सभासद,समाज सेवी अतीक रहमान,मो उमेर किदवई यातायात प्रभारी रामयतन को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।गया कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अंकित मिश्रा, जावेद शाकिब,मनोज शर्मा, रामनिवास पाल, सोहेल अंसारी, रिजवान , रहमानअली खान, आसिफ, आर.एन. शर्मा, शरद श्रीवास्तव, लकी गुप्ता सहित दर्जनों पत्रकारों की उपस्थिति रही, जिन्हें पुष्पमालाओं से नवाजा गया।
यह समारोह समाजसेवा की भावना को मजबूत करने और पत्रकारिता को जनसेवा से जोड़ने का एक सशक्त उदाहरण साबित हुआ, जिसने सभी को आगे बढ़कर समाजहित में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!