बढ़ती जा रही छुट्टा जानवरों की समस्याएं, सड़क पर निकलने वालों के लिए खतरा

बनीकोडर बाराबंकी, कोटवा सड़क निवासी आदर्श व्यापार मंडल अध्यक्ष डा एम एल साहू अपने निवास से पैदल आ रहे थे ,अचानक अंशु बेकरी के सामने एक छुटा सा़ंड ने हमला कर दिया , जिनके कमर में काफी चोटे आयी, रोड पर खडे लोगों ने सांड भगा कर जान बचायी।
कस्बा कोटवा सड़क में छुट्टा सांडो की बाढ़ आ गई है। ऐसी घटनाएं जगह जगह पर हो रही है, आए दिन कोई न कोई इसके चपेट में आ रहा है।
शासन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा हूं ।क्षेत्रीय कस्बा वासियों ने जिलाधिकारी से छुटृटा सांडो को अभिलंब पकड़वांने की मांग की। बाराबंकी जिले में गौशालाएं चाहे जितनी हो सरकार चाहे जितने कदम उठा ले चाहे सरकार दावा ही करती हो कि छुट्टा जानवरों को हमने गौशाला में बंद करवा दिया है लेकिन हकीकत कुछ और ही है l सड़कों पर छुट्टा जानवरों की बाढ़ सी आ गई है कभी राह चलते राहगीरों पर हमला कर देते हैं तो कभी खेतों को बर्बाद कर देते हैं l ऐसे में छुट्टा जानवरों का गौशाला में होने का दावा सरकार का खोखला साबित कर दे रहा है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!