रामसनेहीघाट
बाराबंकी,
स्थानीय कस्बा कोटवा सड़क निवासी विद्या राम रावत पुत्र बाऊर उम्र लगभग 62 वर्ष जो 10:00 बजे के करीब खेत से वापस आ रहे थे। रास्ते में बाथरूम करते वक्त एक सामने से अचानक सांड ने हमला कर दिया और उनकी जान चली गई, घटना कीसूचना मिलते ही परिवारजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अपने निवास पर ले गए तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी ,।
बताते चलें इसी सांड ने 10 फरवरी को 5:30 पर आदर्श व्यापार मंडल अध्यक्ष कोटवा सड़क, पत्रकार, डा एम एल साहू अपने निवास से पैदल आ रहे थे ,अचानक पीछे इसी सांड ने हमला कर दिया, उनके साथ अनुपम जायसवाल थे किसी तरह से सांड को खदेड़ कर जान बचाई ।
जिनके कमर में काफी चोटें आई है उपचार चल रहा है।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व डी डी सी बिन्नू जायसवाल, अनुपम जायसवाल , आदर्श व्यापार मंडल अध्यक्ष डा एम एल साहू उप प्रबंधक हुकुम सिंह , सहित तमाम लोगों ने दुख व्यक्त किया।
