महादेवा मेला में एनएसएस के स्वयंसेवक व स्वयं सेविकाएं रात दिन दे रहीं अपनी सेवाएं

महादेवा मेला में एनएसएस के स्वयंसेवक व स्वयं सेविकाएं रात दिन दे रहीं अपनी सेवाएं

रामनगर बाराबंकी

उप जिलाधिकारी रामनगर के आदेशानुसार महादेवा मेला में श्रद्धालुओं के भारी भीड़ के चलते राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएं पुलिस के साथ – साथ रात दिन अपनी सेवाएं दे रही है।

रामनगर तहसील अंतर्गत भगवान भोलेनाथ का पावन धाम महादेवा स्थित है जहां पर फाल्गुन महीने में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण हेतु कांवर चढ़ाने आते हैं,अर्थात काफी भीड़ होती है ऐसे में उप जिलाधिकारी रामनगर के आदेशानुसार व रामनगर कोतवाली के कोतवाल के संरक्षण में रामनगर पी जी कॉलेज रामनगर जनपद बाराबंकी द्वारा संचालित हो रही राष्ट्रीय सेवा योजना में पंजीकृत स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएं अपनी पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से दिन-रात सेवाएं दे रहीं हैं ।

उक्त के संदर्भ में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ ओम कुमार वर्मा व डॉ आलोक कुमार राय से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी हमारे स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाएं पुलिस के साथ महादेव मेला में दिन-रात अच्छे से अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं ।
राष्ट्रीय सेवा योजना के सहायक राजेश कुमार यादव व शिवानी, शालू वर्मा, कुसुमा देवी, नेहा, पारूल, नैन्सी, पूजा, रामा, आदि छात्र एवम छात्राएं उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!