कांग्रेस पार्टी सांसद तनुज पुनिया ने ग्राम पंचायत नानपुर ब्लॉक हरक में जल ज्योति मिशन के अंतर्गत जल निगम के द्वारा बनाई गई पानी की टंकी का फीता काटकर किया उद्घाटन

कांग्रेस पार्टी सांसद तनुज पुनिया ने ग्राम पंचायत नानपुर ब्लॉक हरक में जल ज्योति मिशन के अंतर्गत जल निगम के द्वारा बनाई गई पानी की टंकी का फीता काटकर किया उद्घाटन

बाराबंकी नानमऊ ब्लाक हरख, बेहटा ब्लाक मसौली में ब्लाक अध्यक्षों के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया ।
जिसमें मुख्य अतिथी सांसद तनुज पुनिया ने नानमऊ में जल ज्योती मिशन, जल निगम के द्वारा बनायी गयी टंकी का उद्घाटन किया जिसमें विभाग के समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे उद्घाटन के उपरान्त एक बैठक में कहा कि, कीमत पानी की नही प्यास की होती है, और मेरा यह प्रयास रहता है कि, मै अपने जनपद में केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा जो भी योजनाऐं सुचारू रूप से चल रही है मै अपने प्रयास से जनपद बाराबंकी में लाने का कार्य करता हूँ, ताकि मेरे क्षेत्र में आम जनमानस को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न होने पावे इसी प्रकार बेहटा ब्लाक मसौली में पानी की टंकी का उद्घाटन करते हुये कहा कि, न्याय पंचायत बेहटा में ग्रामवासियों को गर्मी में पानी की ज्यादा दिक्कतें हुआ करती थी इसका मुझे पूर्ण आभास था, और मुझे आज हर्ष हो रहा कि मेरे द्वारा किये गया प्रयास आज सफल हुआ। मैं टंकी का उद्घाटन करते हुये यह महसूस कर रहा हूं कि कोई भी समस्या जटिल नही होती है अगर प्रयास ईमानदारी व श्रद्धा से किया जाये।
सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि लगभग मेरे कार्यकाल को 2 साल पूर्णं होने वाले हैं और इन 2 सालों में मैने अपने जनपद की कई समस्याओं से लोगों को निजात दिलाया है और केन्द्र और राज्य सरकार की कई ऐसी योजनाऐं अपने क्षेत्र में लायी हैं जिससे आम जनमानस को लाभ पहुंच रहा है और मै अपने क्षेत्र के लिये वचनबद्ध हूं कि, मै हरपल हर क्षण अपने क्षेत्र की यूं ही सेवा करता रहूंगा।
बैठक में मुख्य रूप से हरख ब्लाक अध्यक्ष सन्तशरण वर्मा, मसौली ब्लाक अध्यक्ष श्रवन रावत, जसवन्त वर्मा, शिव नारायन वर्मा, जितेन्द्र वर्मा, अशोक रावत, तेजा रावत, धर्मेन्द्र वर्मा, जितेन्द्र वर्मा, शिव शंकर, हरि प्रसाद धीमान, आरिफ करपिया, नियाज वारिस, मोहम्मद हारून, आदि लोग उपस्थित थे।
ब्यूरो चीफ रामानंद सागर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!