क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत ने आगामी रमजान और होली त्यौहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल से मनाने की अपील की

मसौली बाराबंकी। क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंथ की अध्यक्षता मे मंगलवार को आगामी रमजान और होली त्यौहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक सम्पन हुई।
बैठक मे क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधानों से रूबरू होते हुए क्षेत्राधिकारी गरिमा पंथ ने कहा कि त्योहार भाईचारे का प्रतीक हैं तथा आपसी भाईचारे का संदेश देता है। इससे लोगों को सीख लेनी चहिए। रंग-गुलाल उड़ाते समय बवाल न करें ताकि होली का पर्व सुखमय तरीके से संपन्न हो। उन्होंने कहा कि रमजान एव होली त्यौहार एक साथ पड़ रहे हैं जिसमे आप सभी लोगो को जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देना है आप सभी लोग मिलजुलकर अपना अपना त्यौहार मनाये और किसी भी व्यक्ति को कानून व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा पुराने स्थानों पर ही होलिका दहन किया जाएगा तथा कोई नई परम्परा नहीं डाली जायेगी।
प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें उन्होंने रमजान के दौरान नमाज के समय व होली के जुलूसों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये उन्होंने डीजे की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने और जबरन रंग डालने या हुड़दंग जैसी घटनाओं को प्रतिबंधित करने पर जोर दिया। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि होली मे रंग खेलते समय किसी तरह का कोई व्यावधान न उत्पन हो उसके लिए गांव के जिम्मेदार लोगो को वालिंटियर के रूप मे बना दे जो सभी तरह की नजर रखेंगे। उन्होंने पीस कमेटी के सदस्यों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बैठक में मौजूद धर्मगुरुओं और क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए शांति और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।
बैठक मे अतरिक्त प्रभारी निरीक्षक सनत मिश्रा, चौकी सहादतगंज संतोष त्रिपाठी, कस्बा प्रभारी अभय गुप्ता, त्रिलोकपुर संजय यादव, उपनिरीक्षक राशिद खान, भाजपा नेता शशि गुप्ता, ग्राम प्रधान विनोद वर्मा, गुड्डू मौर्य, रामसिंह यादव, मित्तल कुमार, दिलीप कुमार दीक्षित, पूर्व प्रधान रमेश यादव, हारिश शौकत, अबरार बीडीसी, प्रेमनंद वर्मा, धीरज कुमार सुरसंडा, स तमाम सम्भ्रान्त व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!