बाराबंकी कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया हाउस अरेस्ट मनरेगा बचाओ विधानसभा घेराव के लिए किया था आवाहन
उत्तर प्रदेश बाराबंकी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के आवाहन पर मनरेगा बचाव विधानसभा घेराव का आवाहन किया गया था।
जिसमें बाराबंकी शहर व जिला के आवाहन पर मनरेगा कानून में बदलाव को लेकर और सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलॉफ विधानसभा घेराव के लिये निकले जिला कांग्रेस कमेटी के हजारों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आज अलोकतांत्रिक ढंग से रोग दिया।
16 तारीख की रात को जिस प्रकार सांसद तनुज पुनिया के लखनऊ आवास पर घेराबंदी कर नजरबंद किया गया और घर से नही निकलने की हिदायत दी गयी, सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि, वर्तमान सरकार जिस प्रकार अंधेर नगरी चौपट राजा का माहौल बनाये हुये है उससे समाज गर्त की ओर जा रहा है हम कांग्रेसियों का आजादी से लगाकर आज तक एक इतिहास रहा है कि, कांग्रेस के द्वारा जो भी धरना प्रदर्शन या घेराव किये जाते हैं वह जनविरोधी नीतियों के खिलॉफ किये जाते हैं, और हम कांग्रेसियों की विचारधारा अहिंसा वादी होती है, हम लोग गांधी के बताये हुये रास्ते पर चलकर आम जनमानस की समस्याओं का निदान करने के लिये काम करते हैं।
आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन के नेतृत्व में जब कार्यकर्ताओं ने आगे बढने की कोशिस की तो पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोककर कांग्रेसियों की आवाज दबाने का प्रयास किया, जबकि शान्तीपूर्णं प्रदर्शन करना आम जनमानस का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन शासन व प्रशासन का यह व्यवहार पूरी तरीके से अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है। आज जिला प्रशासन के द्वारा तमाम कांग्रेसी पदाधिकारीगण व कार्यकर्ताओं के घरों पर 16 तारीख की रात से ही नजरबंद करने का जो कार्य किया है वह पूरी तरीके से असंवैधानिक है, क्योंकि, कांग्रेस पार्टी लगातार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी और मनरेगा जैसे योजना का कानून बदलने का कार्य कर रही है उससे गरीब मजदूर किसान मजदूर, भुखमरी की कागार पर पहुंच रहा है। प्रदर्शन कारियों ने आरोप लगाया कि, पुलिस द्वारा किया गया यह कृत संविधान के मूल अधिकारों का सीधा उल्लंघन है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन के साथ भारी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिसमें जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता एवं कांग्रेस उपाध्यक्ष सरजू शर्मा, अजीत वर्मा, के0सी0 श्रीवास्तव, राम हरख रावत, मोहम्मद इरफान कुरैशी, राजेन्द्र वर्मा, अखिलेश वर्मा, फरहान किद्वई, मोहम्मद दिलशाद, विजयपाल गौतम, ऑरिफ करपिया, सना चौधरी, मोईनुदीन अंसारी, आरडी राव, कौशल किशोर वर्मा, रमेश कश्यप, बबलू गौतम, प्रीती शुक्ला, मोहम्मद अरशद, श्रीकान्त मिश्रा, आदि लोग मौजूद थे।
ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
