संकुल उमरापुर रायसाहब कंपोजिट विद्यालय मोहम्मदपुरकीरत में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया

रामसनेहीघाट बाराबंकी ,विकास खंड बनीकोडर शिक्षा क्षेत्र के अंतर्गत संकुल उमरापुर रायसाहब कंपोजिट विद्यालय मोहम्मदपुरकीरत में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी बनीकोडर संजय कुमार राय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर राय ने कहा कि शिक्षा का स्तर पहले सरकार की अपेक्षा में बहुत सुधार हुआ है। इंफ्रास्ट्रक्चर में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है।सभी स्कूलों में फर्नीचर की व्यवस्था कर दिया गया हैं जो प्राथमिक विद्यालय रह गए है जल्द वहां भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। आईसीटी एवं स्मार्ट क्लास की सुविधा प्रदान कर दिया गया है। बच्चों को होमवर्क अवश्य अभिभावक चेक करें। जिससे बच्चों को होमवर्क लेने की आदत बन जाती है। वह अध्यापक से होमवर्क लेकर घर जाने लगेगा।निपुण योजना के तहत भाषा गणित पर जोर दिया जा रहा है।कक्षा एक और दो पर बाह्य लोग आकर टेस्ट लेने आते हैं। विद्यालय निपुण उसके बाद ब्लॉक निपुण होने के बाद जनपद भी निपुण होगा। डीबीटी का पैसा सीधे अभिभावक के खाते में भेजा जा रहा है।उस पैसे से ड्रेस,जूता मोजा ,स्वेटर आप लोग अवश्य खरीद दे जिससे बच्चे ड्रेस में स्कूल आए।पूरा शिक्षा विभाग लगभग सब ऑनलाइन है।आप लोग अभिभावक मीटिंग में ज्यादा से ज्यादा संख्या में जरूर प्रतिभाग करें।पूजा पाल छात्रा ने धूल रहित एक थ्रेसर का निर्माण किया जो जापान तक यात्रा किया। महामहिम राष्ट्रपति द्वारा भी सम्मानित किया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ऐसे कई उदाहरण मिलेंगे।बच्चों के साथ आप लोग समय दे।खेलकूद के क्षेत्र में बच्चों को बढ़ाया जा रहा है बच्चा अगर खेलकूद में रुचि रखते हैं तो शिक्षक उस क्षेत्र में मौका दिया जाता है।बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम,नाट्य कला के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ,भाषण आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय परिवार द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर समस्त ए0आर0पी0 मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा मधुकर तिवारी, नोडल संकुल शिक्षक अरविंद कुमार मिश्रा,विद्यालय की प्रधानाध्पिका कुसुम कुमारी राजेश तिवारी,अतुल कुमार,दिनेश चंद्र शुक्ल,राजीव कुमार साहू, अंकित तिवारी, राकेश त्रिपाठी, आशीष शर्मा,सौरभ,प्रखर, अनीता चौधरी,अजय भारद्वाज,अनिल पाल,उर्वशी, शैलेंद्र द्विवेदी,पूर्णिमा ,पंकज कुमार पाण्डेय,सहित तमाम अभिभावक,शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!