यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा देने आई 16 वर्षीय छात्रा लापता
बाराबंकी जनपद के त्रिलोकपुर स्थित बी पी शुक्ला इंटरकालेज यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन एक 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा अपने पिता के साथ त्रिलोकपुर इंटरकालेज परीक्षा केंद्र पर पहुंची थी। पिता उसे छोड़कर घर लौट गए लेकिन छात्रा परीक्षा के बाद वह घर नहीं पहुंची। प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा परीक्षा में अनुपस्थित रही। काफी खोजबीन के बाद भी छात्रा का कोई सुराग न मिलने पर। परिजनों ने मसौली थाने में तहरीर दी और छात्रा की जल्द बरामदी की मांग की मसौली थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम छात्रा की तलाश में आस पास के क्षेत्र में खोजबीन कर रही है। तथा पुलिस ने आश्वासन दिया कि छात्रा की जल्द से जल्द पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
