शादी समारोह के दौरान हुई फायरिंग में 55 वर्षीय सुनील को गोली लग गई

शादी समारोह के दौरान हुई फायरिंग में 55 वर्षीय सुनील को गोली लग गई

बाराबंकी जनपद के सतरिख थाना क्षेत्र के सहेलिया गांव में खुशियों का माहोल उस वक्त मातम में बदल गया जब शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में 55 वर्षीय सुनील कुमार को गोली लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जयमाल की तयारी के बीच कुछ लोगों ने नशे में फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान चली एक गोली सीधे सुनील कुमार के सीने में जा लगी। गोली लगते ही शादी समारोह में हड़कंप मच गया। फायरिंग करने वाले लोग फरार हो गए। सूचना मिलते ही = 112 और सतरिख थाना पुलिस टीम पहुंची। और घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस कार्यक्रम की विडियो फुटेज खंगाल रही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!