रामनगर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में अज्ञात युवक की मौत

रामनगर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में अज्ञात युवक की मौत

बाराबंकी जनपद के रामनगर थाना में लखनऊ – बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को रात करीब साढ़े दस बजे बड़ा हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक यात्री बस से बस से नीचे गिर गया। और पिछले पहिए के नीचे कुचल गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रामनगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार यह मामला सड़क दुघर्टना का बताया जा रहा है मृतक युवक की उम्र लगभग -30 के आस पास बताया जा रहा है। मृतक युवक ने लोवर बनियान पहन रखी थी। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आस पास के क्षेत्र में युवक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। रामनगर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जांच कर रही है। बस और चालक के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए सी सी टी वी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!