अवध इंटरनेशनल स्कूल दर्शन नगर अयोध्या में आयोजित विशाल श्री गोरखनाथ स्वास्थ मेला का आयोजन किया गया
नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन अवध प्रांत के तत्वाधान में आज अवध इंटरनेशनल स्कूल दर्शन नगर अयोध्या में आयोजित विशाल श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य मेला में जनपद बाराबंकी के तीन दर्जन से अधिक चिकित्सकों तथा पैरामेडिकल कर्मियों ने अपनी सेवाएं दीं। आज आयोजित इस स्वास्थ्य मेला में लगभग 2000 से अधिक मरीजों का परीक्षण करके उनका उपचार किया गया तथा निशुल्क दवाएं वितरित की गयीं।जनपद बाराबंकी के दल का नेतृत्व नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन शाखा बाराबंकी के जिला महासचिव डॉ रोहित प्रसाद ने किया। बाराबंकी के चिकित्सक दल में डॉ रोहित प्रसाद, के अलावा डॉ विवेक वर्मा, डॉ अनुपमा टिबडेवाल, डॉ स्वाति शैली, डॉ अमित वर्मा, डॉ श्रुति, डॉ आलोक कुमार,वरिष्ठ चेस्ट फिजिशियन डॉ राजेश कुशवाहा, डॉ संजीव साहू, डॉ अतुल वर्मा,डॉ आनंद जायसवाल, डॉ गौरव पांडे, डॉ अनिल कुमार, डॉ विशाल, डॉ दिव्या, डॉ पंकज, डॉ सजल, डॉ नीलू, डॉ हितेश ,डॉ अविनाश, डॉ आसमा तथा अन्य विधाओं के विशेषज्ञ चिकित्सक एवं पैरामेडिकल कर्मी के रुप में आरोग्य भारती बाराबंकी के जिला सहसचिव अभिषेक बाजपेई, सुधाकर वर्मा तथा टीआरसी फार्मेसी कॉलेज सतरिख बाराबंकी के लगभग दो दर्जन प्रशिक्षु फार्मासिस्ट उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख श्रीमान स्वांतरंजन जी, प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री सतीश शर्मा जी, श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ एमएलबी भट्ट, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ विश्वजीत सिंह, राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के वरिष्ठ सर्जन डॉ संजय भट्ट, प्रान्त प्रचारक श्रीमान कौशल जी, महानगर प्रचारक श्रीसुदीप जी भी उपस्थित रहे।
