रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़वल चौराहा स्थित शनिवार को अनियंत्रित होकर मौरंग लदा डंपर पलट गया

रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़वल चौराहा स्थित शनिवार को अनियंत्रित होकर मौरंग लदा डंपर पलट गया

बाराबंकी जनपद के थाना रामनगर स्थित लखनऊ बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौराहे के पास शनिवार को एक बड़ा हादसा टला , कानपुर से मौरंग लाद कर करनैलगंज जा रहा एक डंपर अनियंत्रित होकर रामनगर चौराहा स्थित हीरो एजेंसी के पास पलट गया। इस हादसे में डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान अंकित कुमार पुत्र कन्हैया लाल निवासी हरबंशपुर थाना बिधनू जिला कानपुर। 30 वर्ष के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाइवे पर चलते समय चालक को अचानक झपकी आ गई जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दूसरे साइड चला गया और हाइवे से नीचे जा गिरा। गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। चालक के साथ कन्डेक्टर बाल बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची एंबुलेंस ने तत्काल घायल चालक को डंपर से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सी एच सी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी ठीक बताई जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। डंपर को खाई से बाहर निकले के लिए क्रेन की मदद से प्रयास जारी है। वहीं मौके पर पहुंची रामनगर पुलिस टीम ने स्थिति का जायजा लिया और बड़े प्रयासों के बाद यातायात बहाल कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!