बनीकोडर बाराबंकी ,
पूर्व राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप स्थानीय कस्बा कोटवा सड़क में सांड के हमले से हुए हादसे में मृतक विद्या राम रावत के पुत्र संतोष रावत के घर पहुंच कर दुख संवेदना व्यक्त किया एवं परिवार के लोगों को ढाढस बधाया और विद्याराम के पुत्र संतोष रावत से कहा कि आपको कोई भी जरूरत पडने पर हमारे दरवाजे 24 घंटे आपके लिए खुले मिलेंगे
निःसंकोच हमें बताना हम हर संभव मदद करेगे ।
इसी कड़ी में कोटवा सड़क के आदर्श व्यापार मंडल अध्यक्ष ,समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, डा एम एल साहू का विगत दिनों इसी सांड ने हमला किया था जो कि उनको गंभीर चोटे आई थी ,उनके प्रतिष्ठान साहू दवाखाना पहुंचकर दुख संवेदना व्यक्त किया और कहा साहू जी किसी भी प्रकार की कोई आवश्यकता पड़े मुझे अवगत निसंकोच करना ।
हम और हमारी पार्टी आपके साथ है ।
बताते चलें पूर्व प्रधान मुकेश यादव ग्राम सभा सनौली की माताजी के देहांत होने पर उनके निवास पहुंचकर दुख संवेदना व्यक्त किया और कहा कि इस दुख की घड़ी में हम एवं हमारे समाजवादी पार्टी आपके साथ हैं।
तत्पश्चात विधानसभा दरियाबाद अध्यक्ष विजय यादव उर्फ गुड्डू नेता की माता जी के देहांत पर गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया ।इसी तरह बीएसएफ सर्वेश तिवारी पूरे संतोषी, संतोष वर्मा ,पूर्व प्रधान बच्चू रावत बड़ेला नारायणपुर आदि तमाम स्थानों पर पहुंच कर दुख संवेदना व्यक्त किया और लोगों का कुशल क्षेम जाना।
इस अवसर पर पूर्व विधायक रामगोपाल रावत ,प्रधान विनय पांडेय, संतोष रावत ,अनुपम जायसवाल ,धीरज कुमार आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
