पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बोलोरो पलटी महिला सहित तीन लोगों की मौत
संवादाता वीरेंद्र तिवारी
बाराबंकी के जनपद के थाना लोनीकटरा क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ की ओर से आ रही बोलोरो कार अनियंत्रित होकर पलट गई बोलेरो में ड्राइवर सहित कुल 10 लोग सवार थे जिसमें एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईं गंज भेजा गया जहां उनका इलाज चल रहा है बताया जाता है कि सभी कार सवार यात्री एक धार्मिक आयोजन में शामिल होकर वापस लौट रहे थे चालक अजीत कुमार ने बताया कि वे अयोध्या से मोहनलाल गंज में आयोजित कथा स्वामी सत्संग में सामिल होकर रात करीब दो बजे लौट रहे थे तभी तभी थाना लोनी कटरा क्षेत्र के पास अचानक पिछले पहिए का टायर फट गया जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना लोनी कटरा पुलिस टीम मौके पर पहुंचीं और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य भेजा गया जहां उनका इलाज चल रहा है
