होलिका दहन पर सेवा की मिसाल: डॉ. सौभाग्य वर्धन ने गोल्फ सिटी अंसल में 2000 गुजिया वितरित कर गरीबों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान
राजधानी लखनऊ में होलिका दहन के पावन अवसर पर राजधानी में सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल देखने को मिली। ओईकोश्रीम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर एवं समाजसेवी डॉ. सौभाग्य वर्धन ने गोल्फ सिटी अंसल क्षेत्र में करीब 2000 गुजिया गरीब, असहाय और जरूरतमंद मजदूर परिवारों के बीच वितरित कीं।
त्योहार की खुशियों को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस विशेष सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। होलिका दहन की संध्या पर जब पूरा शहर उत्सव के रंग में रंगा था, तब डॉ. सौभाग्य वर्धन ने जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर मिठास और मुस्कान बिखेरने का संकल्प निभाया।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि “त्योहार तभी सार्थक है, जब उसकी खुशी समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। हमारा प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति पर्व की खुशियों से वंचित न रहे।”
गोल्फ सिटी अंसल में हुए इस आयोजन में मजदूरों, रिक्शा चालकों, दिहाड़ी श्रमिकों और उनके बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ प्रसाद स्वरूप गुजिया ग्रहण की। बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और दूसरों को भी आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा देते हैं।
होलिका दहन के इस शुभ अवसर पर सेवा का यह कार्य क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। डॉ. सौभाग्य वर्धन की इस पहल ने यह साबित कर दिया कि सच्ची होली वही है, जिसमें रंगों के साथ मानवीय संवेदनाओं की भी खुशबू हो।
इस अवसर पर सुनील कुमार वर्मा सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे
