घाघरा संजय सेतु की मरम्मत से पहले बनेगा पीपा पुल निर्माण कार्य शुरू
संवादाता वीरेंद्र तिवारी
बाराबंकी जनपद के तहसील रामनगर क्षेत्र स्थित लगभग 40 वर्ष पुराने संजय सेतु की मरम्मत से पहले बनेगा एक पीपा पुल पुल बनने का कार्य तेजी से हुआ शुरू। यह पीपा पुल रामनगर तथा जरवल रोड के बीच घाघरा घाट पुल के बगल में बनाया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एन एच ए आई और लोक निर्माण विभाग पी डब्लू डी के समन्वय से यह कार्य किया जा रहा है।
सरकार ने यह पांटून पीपा पुल के निर्माण के लिए करीब 6 करोड़ 30 लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया है इस वैकल्पिक पुल को मार्च अप्रैल तक तैयार करने का समय तय किया गया है। ताकि इस पीपा पुल कार्य पूर्ण होने के पश्चात संजय सेतु को पूरी तरह बंद करके उसकी मरम्मत कार्य शुरू किया जा सके।
यह संजय सेतु बहराइच लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग बाराबंकी और बहराइच श्रावस्ती भिनगा बलरामपुर रुपईडीहा नानपारा नेपाल जाने का भी एक प्रमुख मार्ग है
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के इंजीनियर सद्दाम ने बताया कि कार्टून पुल का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है उन्होंने निर्देश दिए की एक माह के भीतर सभी आवश्यक कार्य पूरे कर लिए जाएं। संजय सेठ की मरम्मत का कार्य पांटून पुल के पूरी तरह तैयार होने के बाद ही शुरू किया जाएगा। जिससे यह सुनिश्चित होगा कि यातायात बाधित न हो और यात्रियों को कोई सुविधा न हो प्रशासन हजारों यात्रियों की सुविधा बनाए रखने के लिए पहले वैकल्पिकमार्ग करने पर जोर देरहा है अधिकारियों ने बताया की निर्धारित समय में कार्य पूरा कर आवागमन को सुरक्षित और सुचारु रखा जाए
