भारतीय किसान यूनियन टिकैत के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने लखनऊ बहराइच राष्ट्रीय *राजमार्ग* स्थित शाहपुर टोल प्लाजा का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया
संवादाता वीरेंद्र तिवारी
बाराबंकी जनपद के मौली स्थित सोमवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने लखनऊ बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शाहपुर टोल प्लाजा का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया लगभग 2 घंटे तक चले इस प्रदर्शन के बाद टोल प्रबंधन और भारतीय किसान यूनियन नेताओं के बीच सहमति बनी जिसके बाद धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा
यह प्रदर्शन साहब पुरटोल प्लाजा पर अनियमिताओं और टोल कर्मचारियों द्वारा वाहन चालकों से अभद्रता के विरोध में किया गया भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के ब्लॉक अध्यक्ष रामानंद वर्मा ने एक सप्ताह पहले जिला प्रशासन को लिखित शिकायत दी थी इसमें चेतावनी दी गई थी यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 9 दिसंबर को टोल प्लाजा का घेराव किया जाएगा
सोमवार सुबह से ही भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर एकत्रित होने लगे प्रशासन ने पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया था ब्लॉक अध्यक्ष रामानंद वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए टोल प्रबंधन पर कई आरोप लगाए और व्यवस्था में सुधार की मांग की
लगभग 2 घंटे तक चल धरने के बाद रामनगर क्षेत्राधिकार गरिमा पंत की उपस्थिति में टोल प्रबंधन और भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारी के बीच वार्ता हुई टोल प्रबंधन की ओर से म महेश मिश्रा और टोल मैनेजर अवनीश मिश्रा उपस्थित रहे वार्ता के दौरान टोल प्रबंधन ने आरोपों पर स्पष्टीकरण दिया और भविष्य में व्यवस्थाओं में सुधार तथा शिकायतों के समाधान का आश्वासन दिया इसके बाद भारतीय किसान यूनियन नेताओं ने धरना समाप्त कर दिया
इस प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष अनुपम वर्मा बंकी ब्लॉक अध्यक्ष रामानंद वर्मा महामंत्री रामसेवक रावत ओम प्रकाश सतीश वर्मा शिवनारायण सिंह विशेष कुमार धीरेंद्र कुमार राजेश वर्मा अभिषेक नवमी राजू सहित बड़ी संख्या में भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता मौजूद रहे
