रसौली जामा मस्जिद में रमज़ान इफ्तार पार्टी, हाफिजों का हुआ सम्मान
रिपोर्टर: रहमान अली खान
रसौली जामा मस्जिद में रमज़ान के अठारहवें रोज़े के मौके पर रविवार को भव्य रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी समाजसेवी एवं प्रधान पद के प्रत्याशी सरताज आलम उर्फ कल्लू ने निभाई।
इफ्तार पार्टी में सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की और मुल्क की तरक्की, खुशहाली तथा आपसी भाईचारे के लिए दुआएं मांगीं।
मगरिब की नमाज़ के बाद सरताज आलम ने रसौली की विभिन्न मस्जिदों में तरावीह पढ़ाने वाले हाफिजों का सम्मान किया। उन्हें फूल-माला, कपड़े और अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सरताज आलम ने कहा कि रमज़ान का महीना बेहद पाक और बरकतों वाला होता है, जिसमें एक नेकी के बदले सत्तर नेकियों का सवाब मिलता है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सिर्फ अल्लाह को राज़ी करने की नीयत से किया गया है और दुआ की कि अल्लाह इस नेक कार्य को कबूल फरमाए।
