मसौली बाराबंकी। जिला प्रशासन की लापरवाही एव कोल्ड स्टोरेज मालिकों की अव्यस्थाओ के चलते मंगलवार की देर शाम बिंद्रा कोल्ड स्टोरेज मे आलू लेकर आये एक किसान की ट्राली के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया है। कोल्ड स्टोरेज मे आलू रखने आये किसानो ने स्टोर मालिक पर अव्यवस्था का आरोप लगाया है।
बताते चले कि मंगलवार की शाम करीब 4 बजे जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरौली निवासी 55 वर्षीय किसान उमेश चंद्र वर्मा पुत्र भगवती प्रसाद नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिंद्रा कोल्ड स्टोरेज मे आलू रखने के लिए गये थे कोल्ड स्टोरेज में फैली अव्यवस्थाओं के कारण वहां आड़े तिरछे खड़े ट्रैक्टर ट्राली के बैक करने के दौरान किसान उमेशचंद्र वर्मा की ट्राली के नीचे आ जाने से दर्दनाक मौत हो गयी दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर बैक कर रहा चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया तथा कोल्ड स्टोरेज मे अफरातफरी मच गयी किसान को आननफानन मे जिला अस्पताल पहुंचाया जहा चिकित्स्कों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सबसे बड़ी दुःख की यह बात रही कि कोल्ड स्टोरेज परिसर मे इतनी बड़ी घटना के बाद भी मृतक के परिजनों की कोई सुध नहीं ली। मेंथा किसान समिति के अध्यक्ष डा0 राजेश कुमार वर्मा ने घटना पर दुःख प्रकट करते हुए बताया कि इस हादसे से किसान का परिवार गहरे संकट में आ गया है। परिवार में कोई दूसरा कमाने वाला नहीं है और घर में मातम का माहौल है। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है हम प्रशासन से मांग करते हैं कि इस घटना की निष्पक्ष जांच करा कर मृतक किसान के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए तथा कोल्ड स्टोरेज में फैली अव्यवस्थाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।
(नियमों की अनदेखी अव्यस्थाओ का बोलबाला)
किसानो का सुचारु रूप से कोल्ड स्टोरेज मे आलू रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा टोकन की व्यवस्था करने के बाद भी कोल्ड स्टोरो मे टोकन न दिये जाने से किसानो मे अफरातफरी का महौल है जिससे किसानो मे होड़ मची हुई है कोल्ड स्टोरेज मालिक गेट पर गेटमैन तक की व्यवस्था नहीं किये हुए है जिससे कोल्ड स्टोरेज मे आड़ी तिरछी ट्रैक्टर ट्रालियां खड़ी हुई है उल्लेखनीय हो कि कोल्ड स्टोरेज मालिको ने किराया बढ़ाने को लेकर सभी लामबंद हो गये थे लेकिन व्यवस्था के नाम पर कोई भी कोल्ड स्टोर मालिक रुचि नहीं ले रहा हैं ।
( परिवार पर टूटा दुःखो का पहाड )
मृतक किसान उमेशचंद्र के एक मात्र पुत्र रवि था जिसकी 4 वर्ष पूर्व नयागाँव के निकट दुर्घटना मे मौत हो गयी थी मृतक उमेशचंद्र के ऊपर एक पुत्री व दो पौत्रियों की शादी की जिम्मेदारी है घर के कमाऊ व्यक्ति की मौत से गाँव मे कोहराम मचा हुआ है।
