निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर प्रत्येक माह द्वितीय शनिवार रामपुर धाम मंदिर जहांगीराबाद बाराबंकी
संवाददाता वीरेंद्र तिवारी
बाराबंकी जनपद के श्री रामपुर धाम मंदिर जहांगीराबाद बाराबंकी में प्रत्येक माह द्वितीय शनिवार को होने वाले निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन दिनांक 14.3.2026 सुनिश्चित हुआ है
श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास अवध प्रांत व नेशनल मेडिकोज आर्गनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में जंहगीराबाद स्थित रामपुर धाम मंदिर में हर महीने के द्वितीय शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है जिसमें हर विधा से परिक्षित डाक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ मौजूद रहते हैं जो कि प्रत्येक माह की भांति इस माह के , 14 .3 .2026 , दिन शनिवार को , 11 बजे से एक बेहद स्वाद शिविर का आयोजन करना सुनिश्चित हुआ है जिसमें निशुल्क जांच निशुल्क दवाइयां निशुल्क आपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी
इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के अवसर पर डॉ गौरव आर्थोपेडिक सर्जन , डॉ हरीश जनरल सर्जन , डॉ आशिमा गाइनेकोलॉजिस्ट , डॉ अनिल जनरल फिजिशियन , डॉ अक्षय जनरल फिजिशियन व पैरामेडिकल , सर्जन डॉ रोहित प्रसाद महासचिव नेशनल मेडिकोज आर्गनाइजेशन बाराबंकी इकाई में सभी का उपस्थित रहना सुनिश्चित किया गया है
