शिक्षकों ने राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,मुख्य न्यायाधीश ,मुख्यमंत्री को T E T अनिवार्यता के विरोध में भेजा पत्र
बाराबंकी। सेवारत शिक्षकों के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा TET परीक्षा उत्तीर्ण करने की अर्हता अनिवार्य किए जाने के विरोध में पोस्टकार्ड के द्वारा शिक्षक की पाती कार्यक्रम का आयोजन उ0 प्र0 प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक मोर्चा बाराबंकी के जिला संयोजक डॉ 0 राकेश सिंह,जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ फतेहपुर ब्लॉक अध्यक्ष आनन्द वर्मा,अटेवा के ब्लॉक अध्यक्ष राममिलन वर्मा,TSCT के ब्लॉक संयोजक संजय वर्मा, के
संयोजन में ब्लॉक संसाधन केंद्र फतेहपुर में संपन्न हुआ । इस अवसर पर दिनेश मौर्य ब्लॉक मंत्री,भानु मिहिर ब्लॉक कोषाध्यक्ष, अनवार अहमद ब्लॉक उपाध्यक्ष फतेहपुर,विश्वजीत सिंह,परमेंद्र कुमार उपाध्यक्ष,जय कुमार जिला मीडिया प्रभारी के साथ- साथ सैकड़ों शिक्षक साथियों के साथ पोस्टकार्ड में शिक्षक की पाती लिखकर महामहिम राष्ट्रपति महोदय ,सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश महोदय ,माननीय प्रधानमंत्री जी ,माननीय मुख्यमंत्री जी , माननीय शिक्षा मंत्री जी एवं नेता प्रतिपक्ष को प्रेषित किया गया ।
शिक्षक की पाती कार्यक्रम में डॉ 0 बनवारी लाल, अनिल रावत,मनोज चौधरी,शेर मोहम्मद,शरद चंद्र,सरिता जोशी,आभा वर्मा, बंदना देवी, रमा मिश्रा,पूजा श्रीवास्तव,फरीहा सुम्बुल ,रीना सिंह, कुसुम सिंह, रीमा श्रीवास्तव ,किरन रावत, सीमा गौतम, शालिनी यादव , नैनवा काज़मी ,अर्चना भारती के साथ सैकड़ों शिक्षकों द्वारा अपनी पाती प्रेषित की गयी।
