36 वीं राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की उपविजेता छात्रा का जिलाधिकारी बाराबंकी एवं विद्यालय में हुआ सम्मान
बाराबंकी । अयोध्या में आयोजित 36वीं राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 में उच्च प्राथमिक विद्यालय सरैयां मझगवां (1 से 8)
विकास खण्ड फतेहपुर बाराबंकी की छात्रा महिमा राज पुत्री श्री विनोद कुमार ने कुराश खेल के 48 + किलोग्राम भार वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी महोदय व मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा सामूहिक रूप से प्रशस्ति पत्र देकर व मेडल पहनाकर महिमा को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में विद्यालय स्तर पर भी हर्षोल्लासपूर्वक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में छात्रा महिमा को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ 0 राकेश सिंह इंचार्ज प्रधानाध्यापक व समस्त विद्यालय परिवार द्वारा माला पहनाकर व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सत्यानंद, सरिता सिंह ,
सहृदयान्कुर नारायण शर्मा, अमित जायसवाल ,मोहम्मद ज़बीर , आयशा खातून एवं शिवमंगल आदि शिक्षक कार्यक्रम में मौजूद रहे ।
