बनीकोडर प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष बने राजेश सिंह

बनीकोडर प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष बने राजेश सिंह

बाराबंकी। विकासखंड बनीकोडर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। जिसमें राजेश सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, उदय कुमार अग्रवाल मंत्री ,शैलेन्द्र द्विवेदी ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिनेश प्रताप सिंह ब्लॉक कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय ने कहा कि संगठन सदैव शिक्षकों के मान-सम्मान, अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत रहा है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर मजबूत और सक्रिय टीम ही संगठन की वास्तविक ताकत होती है। नवगठित कार्यकारिणी से अपेक्षा है कि वह शिक्षक हितों की रक्षा, शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार और संगठन की नीतियों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने में अग्रणी भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष
डॉ 0 राकेश सिंह, जनपदीय मंत्री उमा नाथ मिश्र, जनपदीय कोषाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, प्रांतीय संगठन मंत्री एवं जनपदीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ 0 देवेंद्र द्विवेदी, जनपदीय संयुक्त मंत्री सुनील त्रिपाठी, दिलीप तिवारी ,जय कुमार जिला मीडिया प्रभारी , जनपदीय उपाध्यक्ष श्याम किशोर बाजपेई,जनपदीय संगठन मंत्री मृगांक शेखर मिश्रा,शशांक मिश्रा, लक्ष्मी कांत मिश्रा,रमेश,अभिषेक,समीर,कृष्णा मोहन,श्रीवंत ब्लॉक , ललित पाण्डेय, दीपक कुमार, शिवा कांत शुक्ला, पंकज वर्मा, अखिलेश वर्मा, भूपेंद्र प्रताप सिंह , अमित कुमार , आलोक कांत मिश्रा , ओमकार वर्मा , मनोज सिंह , कार्यालय प्रभारी संजय पाण्डेय सहित अनेक शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन की एकजुटता एवं शिक्षक हितों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!