बनीकोडर बाराबंकी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा निर्धारित पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बाराबंकी के मूल्यांकन केन्द्रों का शिक्षक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं लखनऊ शिक्षक खंड के शिक्षक विधायक माननीय उमेश द्विवेदी जी ने औचकनिरीक्षण किया पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बाराबंकी के उप नियंत्रक राधेश्याम जी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया यहां की व्यवस्था से माननीय विधायक जी संतुष्ट दिखे यहां साफ सफाई पेयजल की व्यवस्था प्रकाश की व्यवस्था ठीक-ठाक थी लेकिन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बाराबंकी में मूल्यांकन कर रहे परीक्षकों ने विधायक जी से शौचालय की सफाई न होने की शिकायत की विधायक जी ने तुरंत उप नियंत्रक नंदिता सिंह को वास रूम साफ करने के लिए निर्देशित किया क्योंकि यहां पर वॉशरूम से बहुत दुर्गंध आ रही थी और कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत परीक्षकों द्वारा नहीं मिलनी चाहिए सरकार द्वारा जरूरी सभी सुविधाएं परीक्षकों को मिलनी चाहिए सभी परीक्षकोंसे संपर्क किया और उनकी समस्याओं को सुना राजकीय इंटर कॉलेज बाराबंकी के शिक्षक संगठन के पदाधिकारी ने अपनी समस्याओं को बताते हुए कहा कि हमको रिटायरमेंट 60 वर्ष में कर दिया जाता है जबकि सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को 62 वर्ष में सेवानिवृत्ति किया जाता है हमारा भी 60 वर्ष होना चाहिए विधायक जी ने सदन में मुद्दा उठाने का आश्वासन दिया विधायक जी के साथ शिक्षक महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष तेज कुमार उपाध्याय जिला अध्यक्ष सतीश यादव जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा आनंद विहार इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र सिंह आशुतोष आदि लोग थे
