हिन्दू नववर्ष व चैत्र नवरात्र की दिखी भीड़: शहर से लेकर कस्बो तक माता के जयकारे की गूंज

हिन्दू नववर्ष व चैत्र नवरात्र की दिखी भीड़: शहर से लेकर कस्बो तक माता के जयकारे की गूंज

जिला संवाददाता- विशाल गुप्ता

बाराबंकी।चैत्र नवरात्र के शुभारंभ के साथ ही भक्ति का उल्लास छा गया। बाराबंकी और आस पास के कस्बों के प्रमुख मंदिरों में बृहस्पतिवार को सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने विधि विधान से प्रथम देवी मां शैलपुत्री की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की। वहीं रसौली देवी मंदिर पर सुबह से ही भक्तों की लम्बी लम्बी कतारें देखने को मिली तो बहराइच रोड़ स्थित सुल्तानपुर गांव के पास स्थित मां विघावती मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा तो प्रतापगंज देवी मंदिर पर भी भक्तों ने पूजा अर्चना कर मां से मुरादे मांगी नवरात्र के नव दिन तक चलने वाली पूजा में इस वर्ष कन्याओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया नौ दिन तक व्रत व उपवास तथा पूजा अर्चना का महत्व तेजी से बढ़ता दिखा व वहीं हिन्दू नववर्ष पर लोगों की छतों पर भगवा ध्वज फहराता दिखा लोगों ने एक दूसरे को इस वर्ष बढ़-चढ़कर हिन्दू नववर्ष की बधाई दी सोशल मीडिया से लेकर फेसबुक तक लोग हिन्दू नववर्ष पर सतर्क दिखे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!