बे मौसम बारिश तथा वोले बारी से किसानों के लिए चिंता का विषय
संवादाता वीरेंद्र तिवारी
बाराबंकी व प्रदेश में कई जगहों पर शुक्रवार व शनिवार को तेज हवाओं के साथ ओले बारी व मूसलाधार बारिश से किसानों की पकी फैसलों को भारी नुक्सान हुआ
जैसे गेंहू सरसों आलू की फसलों को भारी नुक्सान से किसानों के लिए चिंता का विषय बना बे मौसम हुई बारिश से खेतों में पानी भर गया जिससे किसानों की कई महीनों की मेहनत बर्बाद हो गई।
अचानक बदला मौसम आसमान में काले घने बादल छा गए तेज हवाएं चलने लगी देखते ही देखते मूसलाधार बारिश शुरू हो गई दिन में भी अंधेरा छाया रहा सड़कों पर वाहनो की आवाजाही धीमी , इस बारिश में किसानों को बड़ा झटका खेतों में पड़ी सरसों की फसल मूसलाधार बारिश के कारण सड़ने लगीं आलू की फसल जो बोरियों में भर कर रखी थी ओ भी खराब होने लगी
रामनगर क्षेत्र के सुढियामऊ त्रिलोकपुर मसौली सहादतगंज बदोसरांय विंदौरा सहित दर्जनों गांवों में फसलों को काफी नुक्सान दिख रहा है
रामनगर के कुछ किसानों ने भी अपनी कटी पड़ी सरसों को लेकर भी चिंता व्यक्त की है कि बारिश ने खेत को तालाब बना दिया उन्होंने ने कहा कि हो सकता है कि एक दाना भी घर न पहुंच पाए
वहीं किसानों का कहना है कि एक तरफ खाद्य एवं बीज और डीजल की बढ़ती लागत ने पहले ही उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर कर रखी है वहीं इस तरह की प्राकृतिक मार ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया है।
