सहायक अध्यापकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक हुआ संपन्न

बनीकोडर बाराबंकी दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने तथा नवीन दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन के उद्देश्य से ब्लॉक संसाधन केंद्र कोटवा सड़क बनीकोडर, बाराबंकी में सहायक अध्यापकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ l यह प्रशिक्षण 16 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित किया गया जिसमें ब्लॉक के 100 सहायक अध्यापकों ने भाग लिया lकार्यक्रम का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक के आदेश अनुसार तथा खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार राय के निर्देशन में किया गया । प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक स्पेशल एजुकेटर सलोनी शर्मा ,प्रदीप कुमार सोनकर एवं शिवम कुमार ने दिव्यांगता के कारण ,निवारण ,दिव्यांग बच्चों की पहचान संबंधित अधिनियम, समावेशी शिक्षा की अवधारणा तथा विद्यालय स्तर पर दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सहयोगात्मक उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी अध्यापकों का पोस्ट टेस्ट भी कराया गया तथा ज्ञान समीक्षा ऐप के माध्यम से उनकी उपस्थिति और फीडबैक दर्ज कराया गया । प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को दिव्यांग विद्यार्थियों की पहचान उनके अनुकूल शिक्षण पद्धतियों तथा उन्हें मुख्य धारा की शिक्षा से जोड़ने के व्यावहारिक उपायों की जानकारी प्रदान की गई । जिससे विद्यालयों में समावेशी शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!