ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया
संवाददाता वीरेंद्र तिवारी
बाराबंकी जनपद के तहसील रामनगर में सोमवार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गूंजीता अग्रवाल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 38 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें , 5 शिकायती पत्रों का तत्काल निस्तारण किया गया
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गूंजता अग्रवाल ने फरियादियों की समस्या को गहनता पूर्वक सुना और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण के निर्देश दिए
गूंजीता अग्रवाल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले तहसील समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य आम जनता को न्याय दिलाना है उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण उचित समय में सुनिश्चित किया जाए ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी ना उठाना पड़े
कुल प्राप्त प्रार्थना पत्रों में राजस्व विभाग 28 , पुलिस विभाग 2 , विकास विभाग 2 , खाद्य एवं रसद विभाग 3 , और अन्य विभाग के 3 , शिकायती पत्र शामिल थे जिसमें से राजस्व विभाग के 5 , मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया शेष 33 , शिकायती पत्रों के निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को उचित समय पर निस्तारण हेतु दिए दिशा निर्देश
इस अवसर पर तहसीलदार विफुल कुमार सिंह , रामनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय , खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार, कानूनगो ओमप्रकाश , लेखपाल बालेंद्र सी एच सी अधीक्षक प्रणव श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे l
