शिक्षक की पाती अभियान निरंतर जारी : TET अनिवार्यता प्रकरण

शिक्षक की पाती अभियान निरंतर जारी : TET अनिवार्यता प्रकरण


अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ बाराबंकी के आह्वान पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सेवारत शिक्षको के लिए TET की अनिवार्यता के विरोध में ब्लॉक फतेहपुर के शिक्षकों ने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ बाराबंकी के जिला संयोजक डॉ 0 राकेश सिंह के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति , माननीय प्रधान मंत्री , सर्वोच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश ,माननीय मुख्यमंत्री उ 0 प्र 0 ,माननीय शिक्षा मंत्री एवं माननीय नेता प्रतिपक्ष को पोस्ट कार्ड / ई मेल के माध्यम से अवगत कराने हेतु ज्ञापन प्रेषित करने के लिए ब्लॉक फतेहपुर बाराबंकी के विभिन्न विद्यालयों के सम्मानित शिक्षकों के साथ अपने हस्ताक्षर से ज्ञापन को ईमेल के माध्यम से प्रेषित किया । इस अवसर पर जनपदीय उपाध्यक्ष श्री दिनेश मौर्य ,जनपदीय मीडिया प्रभारी श्री जय कुमार, ब्लॉक कोषाध्यक्ष श्री भानु मिहिर के साथ उच्च प्राथमिक विद्यालय मदनपुर की प्रधानाध्यापिका श्रीमती आभा वर्मा , प्राथमिक विद्यालय मदनपुर के प्रधानाध्यापक श्री अनुभव पोद्धार, उच्च प्राथमिक विद्यालय रमवापुर की सहायक अध्यापिका श्रीमती बन्दना वर्मा , प्राथमिक विद्यालय रमुवापुर की सहायक अध्यापिका श्रीमती नीलम वर्मा, उच्च प्राथमिक विद्यालय निजामपुर के सहायक अध्यापक श्री आलोक कुमार , प्राथमिक विद्यालय शाहपुर की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रीना सिंह एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक श्री अनिल कुमार आदि की उपस्थिति में विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं पदाधिकारियों ने सेवारत शिक्षकों के लिए TET परीक्षा को उत्तीर्ण करने के सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के विरोध में अपने हस्ताक्षरित पत्र ईमेल के माध्यम से प्रेषित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!