संविधान संवाद एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा

बनीकोडर बाराबंकी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक बनीकोडर में स्थित महाराज लॉन (निकट भवनियापुर fमोड़, कोटवा रोड, जनपद बाराबंकी) में दिनांक 29 मार्च 2026, समय प्रातः 11:00 बजे संविधान संवाद एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय जी, पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री जी, पूर्व सांसद डॉ. पी. एल. पुनिया जी, सांसद बाराबंकी तनुज पुनिया जी तथा सांसद राकेश राठौर जी सहित अन्य गणमान्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

इस संबंध में जानकारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अब्दुल्लाह शेर खान द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!