युवक की बाईक हेलमेट, पर्स, मोबाइल व कपड़े ओवरब्रिज के नीचे मिले, नही मिले अनूप

मसौली बाराबंकी। सोमवार की शाम लखनऊ से निकले 25 वर्षीय युवक की बाईक हेलमेट, पर्स, मोबाइल व कपड़े सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम उधौली ओवरब्रिज के निकट एक कुए से बरामद हुए तथा युवक के न मिलने से किसी अनहोनी घटना को लेकर परिजन आशंकित है।
दरियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कुशफर निवासी चेतराम पुत्र भगौले का 25 वर्षीय पुत्र अनुप कुमार मटियारी लखनऊ में एक कम्पनी मे काम करता था सोमवार की देर शाम करीब 4 बजे परिजनों से बात हुई इसके बाद अनुप का मोबाइल बंद हो गया मंगलवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर विग्रेड व सफदरगंज पुलिस ने अनुप की बाईक नम्बर यूपी 32 एन बी 0424, मोबाइल फोन, पर्स, हेलमेट व कपड़े सफदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत उधौली ओवरब्रिज के निकट कुए से बरामद की परन्तु युवक का पता नहीं चल सका जिससे परिजन किसी अनहोनी घटना को आशंकित हैं ।
थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि मंगलवार की सुबह जानकारी मिली कि एक कुए मे बाईक पड़ी हुई फायर विग्रेड की मदद से कुए से बाईक, कपड़े, मोबाइल फोन, पर्स , हेलमेट, कपड़े बरामद हुए सूत्रों से जानकारी मिली है कि युवक इससे पूर्व भी दो बार घर से गायब हो चुका है बहरहाल युवक की तलाश की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!