साहिल कुरैशी को समाजवादी छात्र सभा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में आज समाजवादी छात्र सभा की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन छात्र सभा के प्रभारी बनाए गए अमर सिंह यादव के नेतृत्व में हुआ, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष छात्र सभा मोनू रावत ने की।
बैठक में जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि वर्ष 2027 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिले से लेकर नगर स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाए। साथ ही कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे समाजवादी पार्टी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं और जनता के बीच जाकर पार्टी के कार्यों का प्रचार-प्रसार करें।
इसी क्रम में साहिल कुरैशी को समाजवादी छात्र सभा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके मनोनयन पर कार्यालय में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।
बधाई देने वालों में रईस जमाल, मुनव्वर, पप्पू कुरैशी, शिबू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
