समाज से अलग हमारा कोई अस्तित्व नहीं : पूर्व प्राचार्य प्रो.ओ0पी0 सिंह

समाज से अलग हमारा कोई अस्तित्व नहीं : पूर्व प्राचार्य प्रो.ओ0पी0 सिंह

धरा अंबर के बीचो – बीच हिंदुस्तान बन जाए कवि : अंबरीष ” अंबर “

रामनगर बाराबंकी

सुरवारी गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन प्रातः 9:00 ध्वजारोहण एवं प्रार्थना के पश्चात प्रथम इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ ओम कुमार वर्मा,रा0 से0 यो0, सहायक राजेश कुमार यादव के साथ ग्राम – लालूपुर में मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर जन जागरूकता का कार्य किया गया व समस्त स्वयंसेवियों ने प्रत्येक घर जा जाकर सर्वे किया।

दूसरी इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ.आलोक कुमारराय रा.से.यो. सहायक अरविंद कुमार यादव के साथ मतदाता जागरूकता रैली निकाल के गांव के लोगों को जागरूक किया तथा समस्त स्वयंसेवी प्रत्येक घर जा-जा कर सर्वे कार्य पूरा ।

बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि व प्रमुख व्याख्याता रामनगर पी0जी0 कॉलेज रामनगर बाराबंकी के पूर्व प्राचार्य (डॉ0)ओ0 पी0 सिंह 2 घंटे का व्याख्यान युवा जागृति एवं युवा चेतना पर प्रस्तुत किया, कवि (डॉ) अम्बरीष “अम्बर ” ने कहा कि स्वरों में धार आए तो धरा की शान बन जाए
कभी जयगीत बन जाए कभी जय गान बन जाए
हमारी कल्पना की तूलिका से रंग जब निकले
धरा अम्बर के बीचों बीच हिंदुस्तान बन जाए।
कवि प्रदीप महाजन
करना है प्यार भाई व बहन से कीजिए
माता-पिता से अपने सब स्वजन से कीजिए।
क्यों जान दे रहे हो किसी जान के लिए
इस जान को कुर्बान इस वतन पर कीजिए।
एवं कवि डॉ. कुमार पुष्पेंद्र जी
जीवन के इतिहास वृत्त में ऐसे भी दिन आते हैं
समय के हाथों हरिश्चंद्र दानी राजा बिक जाते हैं।
के काव्य पाठ से समस्त स्वयंसेवी मन मुग्ध हो गये

इस अवसर पर जय नारायण मिश्र पी0जी0 कॉलेज लखनऊ शिक्षक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर प्रो.(डा) प्रवीण कुमार ,अर्थशास्त्र विभाग के प्रभारी प्रोफेसर (डॉ) सुनीत कुमार सिंह, प्रोफेसर के0के0सिंह, डॉ अखिलेश कुमार वर्मा, डॉ अखिलेश पटेल, डॉ विश्वेश कुमार मिश्र, डॉ शैलजा दीक्षित, अरविंद कुमार यादव आदि उपस्थित रहे। अन्त में कार्यक्रम अधिकारी डॉआलोक कुमार राय ने अगले दिन के कार्यक्रम के बारे में रूपरेखा प्रस्तुत की तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ ओम कुमार वर्मा ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करके कार्यक्रम का समापन किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!