जेबीएस इंस्टीट्यूट में नवरात्रि के पावन अवसर पर सप्तमी के दिन कन्या भोज का किया गया आयोजन

बनीकोडर बाराबंकी, जेबीएस इंस्टीट्यूट, बंदी का पुरवा में नवरात्रि के पावन अवसर पर सप्तमी के दिन कन्या भोज एवं भजन-पाठ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में संस्थान परिवार के सभी सदस्यों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सहभागिता की।
कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजन के साथ हुई, जिसमें संस्थान की प्रबंधक महोदया श्रीमती पूनम मैम जी ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें छोटी-छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका आदर-सत्कार किया गया एवं प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर भजन-पाठ का भी आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!