अमोली कला में आज से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा के साथ भव्य आयोजन

अमोली कला में आज से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा के साथ भव्य आयोजन
अमोली कला (गढ़हापार) में आज से ब्रह्मलीन पुज्य पाद स्वामी श्री 1008 श्री विवेकानंद सरस्वती जी महाराज नैमिषारण्य धाम के कृपा पात्र अवधेश कुमार शुक्ल (तरंग) जी के सान्निध्य में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होने जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
कथा प्रारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा अमोली कला से महादेवा मंदिर परिसर मे कलश मे जल भरकर मातन ताल मँदिर होते हुए भव्य अमोली तक कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति गीतों और जयकारों की गूंज सुनाई दी।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं के जलपान की व्यवस्था माननीय गौरीकांत दीक्षित जी द्वारा कराई गई, जिसकी सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की।
यह पावन कथा आयोजन राधे श्याम मिश्रा व अनमोल मिश्रा एडवोकेट (गढ़हापार, अमोली कला) के यहां आयोजित किया जा रहा है, जहां आज से नियमित रूप से श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कराया जाएगा।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!