नवीन सब्जी मंडी में ‘चोरों का राज’! दिनदहाड़े उड़ रही बाइकें, पुलिस बेखबर या बेअसर

नवीन सब्जी मंडी में ‘चोरों का राज’! दिनदहाड़े उड़ रही बाइकें, पुलिस बेखबर या बेअसर?


एक और सुपर स्प्लेंडर पार, पहले भी दो मोटरसाइकिलें गायब — कोतवाली के साये में ही बेखौफ गिरोह सक्रिय, व्यापारी बोले “अब सड़क पर उतरना तय


बाराबंकी। जनपद की नवीन सब्जी एवं फल मंडी अब कारोबार का नहीं, बल्कि चोरों के लिए खुला अखाड़ा बनती जा रही है। जहां व्यापारी पसीना बहाकर रोज़ी कमा रहे हैं, वहीं अपराधी बेखौफ होकर उनकी मेहनत पर हाथ साफ कर रहे हैं।ताजा मामला व्यापारी मो. आरिफ पुत्र मो. जाबिर का है, जिनकी सुपर स्प्लेंडर यूपी 41 एपी 9603 मंडी परिसर से ही चोरी कर ली गई।आरिफ अपनी दुकान पर व्यस्त थे, लेकिन जब लौटे तो बाइक गायब थी।काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच का भरोसा दिया है — लेकिन सवाल ये है कि भरोसे से सुरक्षा कब बनेगी?हैरानी की बात ये है कि यह कोई पहली घटना नहीं है।मई 2025 में मंडी गेट के पास से दो बाइकें उड़ चुकी हैं। यहां तक कि कोतवाली के सामने से पुलिसकर्मी की बाइक भी गायब हो चुकी है।यानी साफ है — चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें न पुलिस का डर है, न कानून का खौफ।व्यापारियों का गुस्सा अब फट चुका है। उनका कहना है कि मंडी में न तो ढंग की पुलिस गश्त है, न ही सीसीटीवी सिस्टम भरोसेमंद है। कैमरे या तो बंद पड़े हैं या फिर फुटेज इतनी खराब कि पहचान नामुमकिन। लाखों के कारोबार के बीच व्यापारी अपनी ही गाड़ियों की सुरक्षा को लेकर असहाय हैं।स्थानीय व्यापारियों ने साफ चेतावनी दी है — अगर जल्द ही सुरक्षा के ठोस इंतजाम अपग्रेडेड सीसीटीवी, नियमित पेट्रोलिंग और पर्याप्त रोशनी नहीं किए गए, तो बड़ा आंदोलन होगा।फिलहाल पुलिस सीसीटीवी खंगालने की बात कर रही है, लेकिन बड़ा सवाल जस का तस है —आखिर कब तक बाराबंकी की मंडियां चोरों के हवाले रहेंगी?
या फिर यह इलाका सच में ‘नो-सेफ्टी ज़ोन’ बन चुका है, जहां कानून सिर्फ कागजों में जिंदा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!