बनीकोडर बाराबंकी।
उच्च प्राथमिक विद्यालय लालपुर राजपुर बनीकोडर में खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार राय ने औचक निरीक्षण किया, समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। मध्याह्न भोजन मीनू के अनुसार दाल चावल बन रहा था नामांकन 125 बच्चों के सापेक्ष 104 बच्चे उपस्थिति रहे।
कक्षा छः के बच्चों से भारतीय वैज्ञानिकों के नाम,मंडल के नाम एवं बच्चों से कविता सुनी शिक्षण कार्य से संतुष्ट दिखें। ग्रीष्मकालीन अवकाश में होम वर्क पर जोर दिया। स्मार्ट क्लास से रोजाना दो घंटे पढ़ाई के साथ साथ लाइब्रेरी से पुस्तकें बच्चों को पढ़ने के लिए जरूर निर्गत करें।
