बनीकोडर बाराबंकी ,।
ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल के पावन अवसर पर कोटवा सड़क के आस पास भव्य भंडारा आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक आशुतोष पांडेय जी
द्वारा भंडारा आयोजित किया गया। इसी क्रम में प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई बनीकोडर के तत्वाधान में एवं खंड शिक्षा अधिकारी बनीकोडर संजय कुमार राय के निर्देशन में कोटवा सड़क में तृतीय बड़े मंगल के शुभ अवसर पर पर भव्य भंडारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ बनीकोडर अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, मृगांक, शैलेंद्र दीक्षित, श्रीश चतुर्वेदी मनीष श्रीवास्तव,संतोष कुमार उपाध्याय,जयकरन शिवम,धर्मेंद्र तिवारी,राजीव कुमार साहू,अंकित तिवारी सहित तमाम भक्त गण मौजूद रहे।
