सपा विधायक गौरव रावत ने एक दिवसीय नाइट ग्रामीण क्रिकेट टूनामेंट का फीता काटकर किया उद्घाटन

सपा विधायक गौरव रावत ने एक दिवसीय नाइट ग्रामीण क्रिकेट टूनामेंट का फीता काटकर किया उद्घाटन

जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता

बाराबंकी।। खेल शारीरिक व्यायाम का साधन है । खेलों से युवाओं की शारीरिक प्रतिभा में निखार होती है।साथ ही ग्रामीण अंचलों में छिपी प्रतिभाओ में निखार आता है।
उक्त बातें ग्राम करसंडा स्थित मैदान मे आयोजित एक दिवसीय नाइट ग्रामीण क्रिकेट टूनामेंट का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए सपा विधायक गौरव रावत ने कही उन्होंने कहा कि क्रिकेट पूरी दुनिया मे अंतराष्ट्रीय खेल के तौर पर खेला जाता हैं। ग्रामीण अंचलों में क्रिकेट के बेहतरीन प्रतिभाएं है जरूरत है उनमें निखार लाने की जिसके लिए सरकार को चाहिए कि गांव की इन प्रतिभाओ को संसाधन उपलब्ध कराकर अवसर देना चाहिए उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए।
नाईट क्रिकेट टूनामेट मैच मे क्षेत्र की आठ टीमों ने भाग लिया टूनामेंट पूरी रात्रि चला जहा दर्शकों की भारी भीड़ रही ।
इस मौक़े पर आयोजक मो0 शादाब, प्रधान मित्तल कुमार, बीडीसी शाहिद अली,
सभाषचंद्र वर्मा, मोहित वर्मा उजहुल , तौफीक, परवेज, शाहरुख आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!