रहीमाबाद में वैगन-आर दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल: दुबग्गा से हरदोई जा रहे परिवार को ट्रॉमा सेंटर रेफर

रहीमाबाद में वैगन-आर दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल: दुबग्गा से हरदोई जा रहे परिवार को ट्रॉमा सेंटर रेफर

लखनऊ से रिपोर्टर -प्रमोद कुमार

लखनऊ।रहीमाबाद थाना क्षेत्र में 25 मई 2026 को जिओ पेट्रोल पंप, रसूलाबाद के पास एक वैगन-आर वाहन (UP 32 HN 8010) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में वाहन में सवार छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
घायलों में हरदोई के ग्राम गिरधरपुर निवासी सच्चिदानंद (40 वर्ष), उनकी पत्नी अनुराधा उर्फ राधा (32 वर्ष), पुत्र अक्षत (3 वर्ष) और पुत्री अक्षरा (1.5 वर्ष) शामिल हैं। इनके अलावा, बेनीगंज, हरदोई के विपिन कुमार गुप्ता (31 वर्ष) और वाहन चालक आसिफ (महिपतमऊ निवासी) भी घायल हुए हैं।
घायल अनुराधा उर्फ राधा ने बताया कि वे अपने पति और बच्चों के साथ दुबग्गा चौराहे से वैगन-आर में बैठकर हरदोई जा रहे थे। रास्ते में जिओ पेट्रोल पंप रसूलाबाद के पास वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
सभी घायलों को तुरंत सीएचसी मलिहाबाद ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने इस संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!