धीरज यादव बने समाजवादी पार्टी के जिला सचिव

आज जनपद बाराबंकी के अन्तर्गत विधान सभा क्षेत्र दरियाबाद के ग्राम गाजीपुर निवासी धीरज यादव को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप के आदेशानुसार सपा जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने समाजवादी पार्टी का जिला सचिव नामित किया है।धीरज यादव के नेतृत्व में आज लगभग एक सैकड़ा लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पूर्व मंत्री ने धीरज यादव और उनके सहयोगियों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप और जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने धीरज यादव को नियुक्ति पत्र देते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ता गणों से अनुरोध है कि हर न्याय पंचायत स्तर पर पीडीए पंचायत आयोजित कर समाजवादी पार्टी को मजबूत करें और मतदाता सूची पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपने अपने गांवों में मतदाता सूची का सर्वे करके नए मतदाता को जोड़ने का कार्य करें।
ताकि 2027 के विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को बहुमत दिला कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।
इस मौके पर मौजूद लोगों में उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू,यशवंत यादव,नसीम कीर्ति, हशमत अली गुड्डू,आशीष सिंह आर्यन,सुरेश गौतम, बिन्नू जायसवाल, डॉ एम एल साहू,और पार्टी में शामिल होने वाले लोगों में सहजराम बीडीसी,मुजीब अहमद,मनोज कुमार रावत,सोहिल सिंह,वीरेन्द्र रावत,पप्पू रावत,विनेश राजपूत,राम दत्त रावत,अमन यादव,उदय विश्वकर्मा,रमेश रावत,अय्यूब अहमद,रवि सोनी,सुरेन्द्र यादव अमित यादव,नीरज यादव,आकाश यादव,अमन यादव,ननकऊ यादव,राम धीरज,सीताराम यादव,अमर कांत कश्यप, मनोज कश्यप,तेज नारायण यादव,सचिन कश्यप,ललित कुमार राजपूत,आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!